फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अंतिम संस्कार में शामिल होने गए किशोर की नदी में डूबकर मौत

Sat, 20 Apr 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर बुधवार की शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। इस दौरान वह नदी में डूब गया। उसका शव 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार की शाम को बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना के ग्राम पंचायत पुरैना रघुनाथपुर निवासी महिला की बुधवार को मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार करने के लिए मृतका के परिजन शव लेकर सरयू नदी के पडरियाघाट गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव निवासी किशन (14) भी गया था। अंतिम संस्कार के बाद सभी ग्रामीण नदी में स्नान के बाद घर चले आए थे। लेकिन किशन घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की।
स्नान के दौरान नदी में डूबने की आशंका में परिजन नदी के घाट पहुंचे और तलाश शुरू की। खोजबीन में किशोर के न मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस व राजस्व टीम को दी। सूचना पर एसडीएम संजय कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू करवाई। तलाश के दौरान बृहस्पतिवार की शाम किशन का शव नदी से बरामद हुआ। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की आशंका पर शव की तलाश शुरु करवाई गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। किशोर अंतिम संस्कार के बाद स्नान के दौरान नदी में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें