फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेकाबू बाइक की टक्कर से किशोर की मौत

Sat, 19 Aug 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर धान की निराई कर रही मां के पास जा रहा था। उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कपूरपुर निवासी नसीर (13) शुक्रवार शाम अपनी मां से मिलने के लिए खेत जा रहा था। इसी दौरान महसी-बलवापुर मार्ग पर बनगांव बाजार के पास उसे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।
हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस को फोन कर उसे अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें