शिवपुर (बहराइच)। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर क्षेत्र के झाहिक डीह निवासी अंजनी यादव (13) को शनिवार को संदिग्ध हालात में इलाज के लिए सीएचसी नानपारा लाया गया। चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोरी के पेट में दर्द होने की बात बता रहे थे। हालांकि किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों की की सूचना पहुंची पुलिस ने जांच कर शव परिजनों को सौंप दिया।