फखरपुर के खपुरवा में गिरा टिनशेड। -संवाद
फखरपुर। खपुरवा गांव निवासी नान्हू की बेटी महमूना (15) शनिवार को अपनी पड़ोसी अनवर की बेटी अप्पी (12) के साथ मकान की छत पर बने टिनशेड में दोपहर में सो रही थी। उसी दौरान तेज हवा और बारिश के बीच अचानक दीवार और टीन शेड भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गया। दोनों मलबे में दब गईं। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। महमूना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अप्पी गंभीर रूप से घायल मिली। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।