फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: टिनशेड गिरने से किशोरी की मौत, एक घायल

Sun, 27 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
फखरपुर के खपुरवा में गिरा टिनशेड।  -संवाद
विज्ञापन
फखरपुर। खपुरवा गांव निवासी नान्हू की बेटी महमूना (15) शनिवार को अपनी पड़ोसी अनवर की बेटी अप्पी (12) के साथ मकान की छत पर बने टिनशेड में दोपहर में सो रही थी। उसी दौरान तेज हवा और बारिश के बीच अचानक दीवार और टीन शेड भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गया। दोनों मलबे में दब गईं। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। महमूना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अप्पी गंभीर रूप से घायल मिली। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें