बौंडी। पांडेयपुरवा निवासी 16 वर्षीय किशोरी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। उसने बीते बुधवार को घर में रखे किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। गांव निवासी मधु देवी का बुधवार को किसी बात को लेकर अपनी बहन से विवाद हो गया था। पिता भोलेनाथ ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया था। इसके बाद विवाद से आहत मधु ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल चौकी में प्रार्थना पत्र दिया है।