फखरपुर/तेजवापुर/पयागपुर (बहराइच)। फखरपुर, तेजवापुर व पयागपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष व सदस्यों को उनके कर्तव्य का पाठ पढ़ाया गया।
फखरपुर के बीईओ अनुराग मिश्रा ने बताया कि विद्यालय स्तर पर एसएमसी के सभी सदस्यों का उनके कर्तव्यों, दायित्वों, सामुदायिक सहभागिता और समग्र शिक्षा के कार्यक्रमों में भूमिका के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर संत कुमार चौबे, राजेश पांडेय, मनोज गुप्ता, त्रियुगी नारायण, राज किशोर सिंह आदि मौजूद रहे। तेजवापुर के खंड शिक्षाधिकारी अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों और सचिवों को प्रशिक्षित किया गया l खंड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि सभी सदस्यों को विद्यालय के प्रति वफादार व कर्तव्य निष्ठ होना चाहिए। इससे हमारा विद्यालय समाज को एक नई दिशा दे सके। इस अवसर पर पवन कुमार शुक्ला, राजेश मिश्र, श्रीनिवास शुक्ला, बृजेश तिवारी, विनोद पांडेय, कृतिका मिश्रा आदि मौजूद रहे।