श्रावस्ती। जिले के विद्युत कर्मी मंगलवार को निजीकरण के विरोध में सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने देर शाम भिनगा में मशाल जुलूस भी निकाला।
बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मी आंदोलित हैं। ऐसे में विद्युत कर्मियों ने मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विद्युत उपकेंद्र भिनगा में सांकेतिक हड़ताल किया। इस दौरान संविदा व सेवा प्रदाता सहित विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर भिनगा में मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध भी जताया। इस मौके पर काफी संख्या में विद्युत कर्मी मौजूद रहे।