फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एसयूवी ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, पांच घायल

Thu, 16 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में नानपारा-रुपईडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक व एसयूवी सवार पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों को निजी चिकित्सक के वहां भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार बाबागंज निवासी मोहित सोनी (30) बुधवार को एसयूवी से जीजा प्रमोद कुमार सोनी (45), बड़ी दीदी शारदा सोनी (55) व भांजे मोहित सोनी (23) के साथ बाबागंज आ रहे थे। सोरहिया के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शे से एसयूवी की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए।
एसयूवी सवार मोहित, प्रमोद, शारदा व मोहित घायल हो गए। रिक्शा चालक तुफैल (18) भी घायल हो गया। घायल तुफैल, शारदा व प्रमोद को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया गया है। बाबागंज चौकी प्रभारी रामगोविंद वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें