फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विद्यार्थियों ने सीखा आपदा प्रबंधन का तरीका

Sun, 13 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। मदनी इंटर कॉलेज में शनिवार को आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनडीआरएफ 11वीं बटालियन गोरखपुर की टीम ने विद्यार्थियों को भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। इंस्पेक्टर दीपक मंडल के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर और विभिन्न बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अरशद रईस ने कहा कि आपदा के समय सही जानकारी और त्वरित कदम किसी की जान बचा सकते हैं। उपप्रधानाचार्य डॉ. नजमुज्जमां ने एनडीआरएफ टीम का आभार जताया। इस दौरान शिक्षक रियाजुर्रहमान मलिक, मुशीर अहमद, अनीस अहमद, माधव वर्मा समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें