फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ग्रामीण बैंकों के नहीं खुले ताले

Fri, 11 Mar 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को हड़ताल के दौरान इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा पर नारेबाजी करते बैंककर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंकों के ताले शुक्रवार को भी नहीं खुले। इसके चलते कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


बैंक की दो दिन की हड़ताल के चलते लगभग 70 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभा कर पेंशन समानता, मृतक आश्रित नियुक्ति व अन्य बैंकों की तरह सुविधाओं की मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

वहीं, बंदी की जानकारी होने के कारण ज्यादा ग्राहक को बैंक में नहीं पहुंचे। लेकिन, जो पहुंचे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

ग्रामीण बैंक यूनियन संयुक्त फोरम के आह्वान पर शुक्रवार को भी ग्रामीण बैंकों में हड़ताल रही। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एवं इंप्लाइज एसोसिएशन के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


यहां सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर सभा की। ऑफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राना अनिल सिंह ने कहा कि समान पेंशन तथा सुविधाओं की मांग अरसे से कर रहे हैं लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है।

मृतक आश्रित की नियुक्ति का मामला भी लंबित है। ऐसे में अब आंदोलन थमेगा नहीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर आमादा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सभा को राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजकुमार मिश्र इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जमील अहमद खां, घनश्याम त्रिपाठी, उमेश चंद्र शाह, अवधेश कुमार शुक्ल, केके पाठक आदि ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें