फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हड़ताल समाप्त, वादकारियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Fri, 15 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
17 दिनों से चल रही वकीलों हड़ताल के बाद कचेहरी में उमड़े वादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। हापुड़ कांड के विरोध में 17 दिनों से वकीलों की चल रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई है। हड़ताल के समाप्ति की घोषणा के बाद शुक्रवार को वादकारियों के चेहरे की रौनक लौट आई है। शुक्रवार को कचेहरी परिसर में वादकारियों की काफी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

हापुड़ में बीते 29 अगस्त को वकीलों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर प्रदेश भर का अधिवक्ता आंदोलित था। सभी घटना में कार्रवाई को लेकर 17 दिनों से हड़ताल पर थे। बीते बृहस्पतिवार को बार काउंसिल के पदाधिकारियों व शासन के प्रतिनिधि मंडल के बीच वकीलों की मांगें पूरी होने पर बार काउंसिल ने हड़ताल के वापसी की घोषणा की थी। वकीलों की हड़ताल वापस होने की सूचना पर अपने मुकदमे के सिलसिले में दीवानी कचहरी आने वाले वादकारियों के चेहरे पर काफी रौनक दिखाई दी। शुक्रवार को कचहरी में काफी चहल पहल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें