फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बीडीओ व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का रोका वेतन

Mon, 15 May 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा सोमवार को डीएम ने की। इस दौरान दो बीडीओ व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के गैरमौजूद रहने पर डीएम ने उनका वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन


डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से शिकायतों का निस्तारण करें वरना जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी। कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे कार्यालय में रह कर जनता की समस्याएं सुनें। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी शिवपुर व चित्तौरा की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित से स्पष्टीकरण लेकर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, प्रभारी सीडीओ/डीडीओ महेंद्र कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी प्रभाकर, उपनिदेशक कृषि टीपी शाही, जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी सिंह व जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें