फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एसटीएफ ने युवक को घर से उठाया

Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने बुधवार देर रात बौंडी थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति को घर से उठा लिया। टीम युवक समेत घर में मिली एक कार, बाइक व तीन मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि देर रात अचानक सादी वर्दी में 12 लोग कार से पहुंचे। खुद को पुलिस बताते हुए उनके घर के सदस्य को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घर पर एक कार, एक बाइक व तीन फोन भी कब्जे में ले लिया। वह लोग कहां लेकर गए है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
टीम ने जिस व्यक्ति को उठाया है, उसके परिवार के कुछ सदस्य विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। गोंडा में जिस तरह से आईएसआई से जुड़े लोगों को पकड़ा गया है, उसको देखकर यह चर्चा की जा रही है कि आखिर यह भी देश विरोधी गतिविधियों में तो लिप्त तो नहीं था। स्थानीय पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से एसटीएफ के एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की जानकारी नहीं है। इस बारे में पता करवाया जाएगा।
- प्रशांत वर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें