फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में चार घायल

Sun, 19 Feb 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव मल्हीपुर कला के मजरा खमाहरिया निवासी मोंगरे (35) शनिवार शाम किसी काम से मल्हीपुर आए थे। घर जाते समय मार्ग पर जानवर आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो उठे। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
भगवानपुर निवासी जसवंत सिंह मल्हीपुर बैरियर चौराहे से मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार से टक्कर हो गई। जिससे वे गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। दूसरा मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गिरंट थाना क्षेत्र के गिरंट बाजार निवासी ओम प्रकाश यादव व पंकज सिंह मोटरसाइकिल से शनिवार शाम घर लौट रहे थे। माधवापुर पुल के पास मार्ग पर अचानक कुत्ता आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें