फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज रफ्तार जीप ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज(बहराइच)। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सीएचसी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। पिता-पुत्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जीप को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कैसरगंज थाना क्षेत्र के अट्ठैसा निवासी रामकिशुन गुप्ता(37) अपने बेटे ज्ञानदीप (12) के साथ बहराइच गए थे। मंगलवार की सुबह वह बाइक से अपने घर अट्ठैसा वापस आ रहे थे। इसी दौरान बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर ऐनी अलहियापुर टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि पिता-पुत्र उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कैसरगंज पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी दद्दन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज पहुंचाया। जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने दोनों का इलाज शुरु किया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे और सीएचसी में भारी भीड़ लग गयी। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें