फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पयागपुर सीएचसी में पिता की जगह ड्यूटी करता मिला पुत्र

Tue, 17 Sep 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। देवीपाटन क्षेत्र के मंडलायुक्त ने रविवार देर रात सीएचसी पयागपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल गई। अधीक्षक डॉ. थानेदार अनुपस्थित मिले। पिता की जगह पुत्र ड्यूटी करता पाया गया। यही नहीं ड्यूटी चार्ट न होने से कोई जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


देर रात मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील के अस्पताल पहुंचते ही वहां मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में हेल्थ सुपरवाइजर पवन कुमार की जगह उनका पुत्र अवैध रूप से काम करता पाया गया। वहां मौजूद डॉ. वाहिद से जब ड्यूटी चार्ट मांगा तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए।

दवा वितरण काउंटर बंद मिला। परिसर में काफी अंधेरा था। मरीजों ने शिकायत की कि रात में कोई भी डॉक्टर नहीं मिलता है। यहां प्राथमिक उपचार के अतिरिक्त अस्पताल में कोई सेवा उपलब्ध नहीं है। सीएचसी के पूर्वी, मुख्य गेट एवं परिसर में जलभराव एवं गड्ढे मिले तथा शौचालय, प्रसव कक्ष, बरामदे व जनरल वार्ड में काफी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल साफ-सफाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



अस्पताल में नहीं मिली तो बाहर से खरीदी 700 की दवा
मंडलायुक्त के निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत रघुराजपुर निवासिनी सरोज देवी ने बताया कि उनका पेट दर्द कर रहा है। उनके साथ आए गुलाबचंद जायसवाल ने बताया कि अस्पताल से दवा नहीं मिली है। इस पर वे मेडिकल स्टोर से 700 रुपये की दवा खरीद कर लाए हैं। बाबूराम पुरवा निवासी उर्मिला ने बताया कि उसके पेट में भी दर्द हो रहा था।

संदीप नाम के एक व्यक्ति ने इंजेक्शन लगाया जिसके बाद हालत और बिगड़ गई है। ऐलो विशुनपुर निवासिनी महिमा सिंह ने बताया कि उन्हें उल्टी और पेट दर्द की समस्या है। रविवार दोपहर भर्ती हुई थी। दवा के नाम पर एक ग्लूकोज की बोतल टांग दी गई है। इसके अलावा कोई दवा नहीं मिली है। दवा न लाने पर रेफर कर दिया जाता है।


सभासद ने मंडलायुक्त की गाड़ी रोक किया हंगामा
मंडलायुक्त के निरीक्षण कर लौटते समय एक सभासद ने उनकी गाड़ी के आगे पहुंचकर रोक लिया। अव्यवस्थाओं के संबंध में शिकायत करते हुए हंगामा करने लगा। मंडलायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि एक सभासद नशे में शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की गई है।


पूछताछ कर होगी कार्रवाई
मंडलायुक्त के निरीक्षण के समय पयागपुर सीएचसी में पिता की जगह पुत्र के ड्यूटी पर मौजूद होने, बाहर की दवाएं लिखे जाने व बिना लिखा-पढ़ी के अप्रेंटिस कराए जाने संबंधी सीएचसी अधीक्षक से पूछताछ की जाएगी। ये पहली बार हुआ है या होता चला आ रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें