फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चुनाव प्रचार के लिए सियासी दलों के बीच शुरू हुआ सोशल मीडिया युद्ध

Sat, 22 Apr 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी सोशल मीडिया का सहारा लेकर मतदाताओं को लुभाने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। निकाय चुनाव में मौजूदा समय सियासी दलों व अन्य निर्दल प्रत्याशियों के बीच चुनाव प्रचार को लेकर सोशल मीडिया पर युद्ध शुरू हो गया है। प्रत्याशी अपने-अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के लुभावने वादे करके मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। प्रत्याशियों का सोशल मीडिया मंच के माध्यम से प्रचार प्रसार इनको कितनी राहत पंहुचायेगी, यह चुनाव नतीजे ही बताएंगे।
निकाय चुनाव के दौरान जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में ताल ठोंक रहे प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह शुक्रवार को आंवटन होने के बाद अब जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव लड़ रहे विभिन्न सियासी दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दल प्रत्याशी भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया का शाॅर्टकट रास्ता अपनाया है। सपा,भाजपा, बसपा, आप, कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्याशी व उनके समर्थक व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया के सहारे अपने-अपने अंदाज में चुनावी जंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर प्रत्याशी व उनके समर्थक तत्कालीन नगर की सरकार की बुराइयों को दर्शाकर निकाय चुनाव जीतने के बाद नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने समेत विभिन्न वादों के साथ मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। सभी सोशल मीडिया पर मिल रहे लाइक व कमेंट की संख्या के आधार पर अपनी-अपनी जीत का दावा करते भी दिखाई दे रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
शुभचिंतकों से लाइक व कमेंट करने की कर रहे गुजारिश
निकाय चुनाव में सोशल मीडिया का सहारा लेने वाले कुछ प्रत्याशी अपने शुभचिंतकों व सहयोगियों से फोन कर सभी से अधिक से अधिक संख्या में लाइक, कमेंट व शेयर करने की अपील कर रहें हैं। सोशल मीडिया के मित्र भी सभी प्रत्याशियों के प्रति अपना विश्वास जताकर किसी को भी निराश नहीं करना चाहते। वे प्रत्याशियों के द्वारा किए जा रहे वादों व घोषणाओं पर मोहर लगाते हुए लाइक व कमेंट कर रहें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें