बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट वन रेंज में लखीमपुर खीरी सीमा के पास से बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने वन्यजीवों की खाल के साथ एक तस्कर को पकड़ लिया। डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय ने बताया कि लखीमपुर खीरी सीमा से सटे कैलाशपुरी वन बैरियर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा बाजार निवासी महबूब अली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसकी कार के साइलेंसर के पास छिपाकर रखे गए नेवला व गोह की खाल और सल्लू सांप का ऊपरी हिस्सा बरामद किया गया। आरोपी पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। टीम में रेंजर आशीष गौड़, वाहन चालक अनूप कुमार आदि शामिल रहे।