फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी और रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
बहराइच। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर एसएसबी और नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। चेकिंग के दौरान टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की स्मैक बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के रुपईडीहा और एसएसबी पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पिलर संख्या 651,11 पर भारतीय क्षेत्र के अंदर नेपाल के बांके जिले के थाना तेलियनपुर लालापुरवा उदयपुर वार्ड नंबर तेरह निवासी लवकुश खटीक को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से पंद्रह लाख रुपये कीमत की 31.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें