फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 81 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर रविवार रात स्मैक ला रहे एक तस्कर को पुलिस व एसएसबी ने दबोच लिया। अभियुक्त के पास से 85 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 81 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ रविवार को पुलिस व एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी। रुपईडीहा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार रात टीम भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी। जमुनहा गांव के पास मजार जाने वाले बार्डर मोड़ से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
तस्कर की पहचान नेपाल के जुमला निवासी अशोक तिरुवा के रूप में हुई है। तस्कर के पास से 85 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 81 लाख रुपए है। अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें