बहराइ। जनपद के अलग-अलग थाना इलाकों में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रामगांव थाना के बढ़इन बगिया निवासी बाइक सवार रामनरेश (33) श्रमिक है। रविवार को मजदूरी करने के बाद वे बाइक से फुटहा कॉलोनी से घर जा रहे थे, कटईघाट के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। शहर के सिविल लाइन पावर हाउस में तैनात बिजली कर्मी चांदपुरा निवासी वली सिद्दीकी और इकौना निवासी सदानंद शनिवार शाम को बाइक से लाइन जोड़ने के लिए जा रहे थे। माधव रेती में कार ने बाइक में टक्कर मार दी, दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कुछ आगे जाकर कार ने दूसरे वाहन में भी टक्कर मार दी। इसी तरह बहराइच रूपईडीहा हाईवे के नानपारा मटेरा के मध्य शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मोतीपुर थाने के भदइया निवासी पूरन, लालापुरवा निवासी दुर्गेश, मुर्तिहा कोतवाली के बोझिया निवासी बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। संवाद