फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते के हमले में छह घायल

Sat, 24 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा। असवा मोहम्मदपुर के रिखीरामपुरवा में शनिवार को कुत्ते के हमले में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कांति देवी (40), कोइली देवी (60) और सत्यदेव (45) को सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया गया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कांति और कोइली खेत में धान काट रही थीं, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे सत्यदेव को भी कुत्ते ने घायल कर दिया। इसके बाद कुत्ते ने पेशकार वर्मा समेत दो अन्य लोगों को भी काट लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें