फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोतवाल की कुर्सी पर बैठ बोले विधायक, चेयरमैन को घुसने नहीं देंगे...

Tue, 05 Dec 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानापारा से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस के विधायक रामनिवास वर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर विधायक कह रहे हैं कि चेयरमैन को कोतवाली में घुसने दिया तो ठीक नहीं होगा। इस दौरान सीओ व कोतवाल भी विधायक की हां में हां मिला रहे है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो नानपारा कोतवाली का है। इसमें बातचीत के दौरान नानपारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अब्दुल वहीद की बात चली तो नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा भड़क उठे।
विधायक बोले कि चेयरमैन कोतवाली क्या करने आता है, वीडियो में नानपारा विधायक के इस बात पर कोतवाल मिथलेश राय सफाई देते नजर आ रहे हैं।नानपारा विधायक की ओर से नगर पालिका परिषद चेयरमैन अब्दुल वहीद के प्रति अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर से भी हो चुका है विवादबीते माह विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा व उनके समर्थकों पर नानपारा सीएचसी के चिकत्सक ने भी मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था।
बोले विधायक-विरोधियों की साजिशसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बीते 20 नंवबर का है। जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए मैं कोतवाली गया था। मेरे विरोधी साजिश रचते हुए मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे है।
रामनिवास वर्मा, विधायक नानपारा

चेयरमैन बोले-मुझे कुछ पता नहीं
नानपारा विधायक ने मेरे बारे में कोतवाली में बैठकर कोई बात कही है, इस बारे में मुझे किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। मैं इस समय जिले से बाहर भी हूं।
विज्ञापन

अब्दुल वहीद, चेयरमैन, नानपारा नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें