फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बीमार नवजात को मिलेगा जीवनदान

Thu, 06 Apr 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में घर के नजदीक बीमार नवजात को इलाज उपलब्ध कराने के लिए सात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नवजात शिशु स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू ) की स्थापना की गयी है। इस यूनिट में जहां एक ओर जन्म के तुरंत बाद होने वाली समस्याओं का त्वरित उपचार हो सकेगा, वहीं गंभीर मामले में रेफर करने से पहले नवजात को प्राथमिक उपचार भी इस यूनिट में मिल जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों कैसरगंज व नानपारा में पूर्व से ही एनबीएसयू स्थापित थी। बीते 29 मार्च को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जनपद के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरवल, महसी, रिसिया, मोतीपुर व पयागपुर में एनबीएसयू की स्थापना के निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में सभी पांचों स्थानों पर यूनिट की स्थापना कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में सात एनबीएसयू की स्थापना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें