फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाली होती रहीं दुकानें... बुलडोजर के डर के बीच बीता दिन

Mon, 21 Oct 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महाराजगंज में रविवार को दुकानों से सामान खाली करते लोग।   -संवाद
विज्ञापन
भगवानपुर, हरदी, रमपुरवा, खैरीघाट में सामान्य होने लगे हालात, महराजगंज में सन्नाटा
विज्ञापन

हरदी में चार और संदिग्धों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

महसी/तेजवापुर(बहराइच)। महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार को पूरा दिन बुलडोजर कार्रवाई के डर में बीता। दिन भर लोग बुलडोजर चलने की आशंका में सहमे रहे हालांकि प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को लोग जहां खुद दुकान व मकान तोड़ते दिखे थे तो वहीं रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।
विगत 13 अक्तूबर को दुर्गापूजा के दौरान पत्थरबाजी व रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड की घटना के बाद से महराजगंज कस्बे में सन्नाटा अभी भी पसरा है। मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया गया था जिसके बाद से कस्बे में हड़कंप की स्थित है। हालांकि बीते दो दिनों में कुछ परिस्थितियां बदली हैं और लोगों की दुकानें खुलने लगी हैं। रविवार को महराजगंज कस्बे की मुख्य बाजार में कई दुकानें बंद रही। वहीं यही हाल कस्बे के अंदर गलियों में स्थित बाजार का भी रहा।
विज्ञापन


महराजगंज कस्बा छोड़ आसपास के बाजार में बढ़ी हलचल

महराजगंज की घटना के बाद रमपुरवा, खैरीघाट, राजीचौराहा, भगवानपुर चौराह आदि बाजारें भी प्रभावित हुई थीं। लेकिन अब यहां स्थिति लगभग सामान्य हो गई है। रविवार को सभी बजारों में रौनक बढ़ी दिखी। लोगों की भीड़ बजार में उमड़ी और लोगों ने सामान्य दिनों की भांति ही खरीदारी की। साथ ही चाय की टपरियों व होटलों पर भी रौनक रही।


प्रशासन पर पक्षपात का भी लग रहा आरोप
अतिक्रमण की बात कहकर लोक निर्माण विभाग ने कस्बे के 23 घरों पर नोटिस चस्पा किया है। इसको लेकर पक्षपात के भी आरोप लगा रहे हैं। कस्बा निवासी मोहम्मद शकील ने आरोप लगाया कि सिर्फ 23 लोगों के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है जबकि महाराजगंज कस्बे में ही सौ से अधिक मकान ऐसे बने हुए हैं, जो पीडब्ल्यूडी विभाग के मानक के विरुद्ध हैं।पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अनुपम कुमार ने बताया कि मुख्य बिंदु से 60 फीट एक तरफ और 60 फीट एक तरफ सड़क क्षेत्र में है। कुल 120 फीट के अंदर के जो भी निर्माण हैं, अवैध हैं।
विज्ञापन





हरदी पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
हरदी थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार की रात शांतिभंग में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रेहुवा मंसूर गांव के ललित तिवारी, भालेन्द्र भूषण, शशि भूषण अवस्थी व आनंद कुमार शामिल रहे।

महसी के एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि इस समय महराजगंज कस्बे का माहौल पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें