बहराइच। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाॅल तथा सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल और प्रदेशीय स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियां घोषित कर दी गई है। का निर्धारण कर दिया गया है। उप क्रीडाधिकारी अनुपमा धानुक ने बताया कि इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता का 10 जनवरी को जिला स्तरीय चयन ट्रायल होगा। बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 29 दिसम्बर को और फुटबाॅल प्रतियोगिता का मंडलीय चयन ट्रायल क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोंडा में 12 जनवरी को होगा।