फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: माध्यमिक शिक्षकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 20 Jul 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हराइच में शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। 
विज्ञापन
बहराइच। जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास अनिश्चितकालीन धरना-प्रर्दशन शुरू कर दिया। जिसमें उन्होंने 16 सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर आवाज उठाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बहराइच के मंडलीय मंत्री डॉ श्रवण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में धरने की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने एनपीएस की समाप्ति, राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा, विषय विशेषज्ञ अध्यापकों की सेवाओं को जोड़ा जाना, सिटीजन चार्टर लागू करना आदि मांगें रखी। इस दौरान ललित कुमार दीक्षित, डॉ. राजेश सिंह, दीपक कुमार, जनार्दन गुप्ता, साधना वर्मा, सुमन वर्मा, पवन कुमार, अतुल कुमारन शर्मा, अनिल सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें