फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में डूब रहे युवक को पुलिस ने बचाया

Mon, 19 Feb 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगांव (बहराइच)। क्षेत्र में तालाब में डूब रहे एक युवक को पुलिस ने बचा लिया। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ग्राम मीरपुर मजरा गोडबिजरा तालाब में रविवार सुबह एक युवक को डूबते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हाईवे चौकी प्रभारी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि करीब 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वह तालाब में फंसा था। सूचना पर उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें