फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश से बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर

Sun, 02 Jul 2023 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार को दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने बचाव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू हुई बारिश का असर जिले में दिखाई देने लगा है। जिला प्रशासन हरकत में आया गया है। सरयू नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद जिला प्रशासन की टीम रविवार को जरवलरोड स्थित एल्गिन ब्रिज पर पंहुची।
प्रशासन की टीम ने दो बजे सरयू नदी के जलस्तर की जांच की, तो नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 104.706 रिकार्ड किया गया।
जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। लेकिन दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहे जलस्तर ने प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए टीम ने नदी के किनारे निवास कर रहे ग्रामीणों को सचेत करते हुए बचाव आदि की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें