फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लाल निशान छूने को सरयू बेताब

Tue, 18 Jul 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/जरवलरोड। बैराजों से पानी छोड़ने के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। 2.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार को नदी लाल निशान को छूटे को बेताब है। जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को फिर गिरिजापुरी, गोपिया तथा शारदा बैराज से पानी छोड़ा गया। इससे एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर बढ़ने लगा है। जैसे - जैसे जलस्तर लाल निशान की तरफ बढ़ रहा है, आसपास के गावों के लोग दहशत में हैं। मंगलवार को सरयू लाल निशान की तरफ बढ़ती देख ग्रामीणों में दहशत है।
मंगलवार दोपहर 12 बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.226 मीटर रिकार्ड किया गया। जल मापक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सरयू नदी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खतरे के निशान की तरह बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें