फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सोशल मीडिया पर फैलाई पीएम के निधन की अफवाह, जेल

Thu, 16 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना बौंडी क्षेत्र के राजा रहुआ निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के निधन की झूठी अफवाह फैला दी। युवक की पोस्ट देखने के बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजारेहुआ के मजरा झुड़िया निवासी ननके यादव ने बीते मंगलवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उसने प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर उनके निधन की बात कही। उसने पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लाेगों ने पुलिस सूचना दी। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें