फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गांवों में सोशल ऑडिट के लिए तय हुआ रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में ग्राम पंचायतों में कराए गए मनरेगा कार्यों के सोशल ऑडिट के लिए रोस्टर तय कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी राज कुमार ने बताया कि सोशल ऑडिट निदेशालय, ग्राम्य विकास विभाग ने रोस्टर जारी किया है। जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में 12 से 14 अगस्त, 17 से 19 अगस्त, 20 से 22 अगस्त और 24 से 27 अगस्त तक सोशल ऑडिट किया जाएगा। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें