नानपारा (बहराइच)। स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय के बिजली आपूर्ति कक्ष में बुधवार देर रात आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे कमरे में फैल गई। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद के मुताबिक सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई लेकिन तब तक तक कमरे में कमरे में रखे तार, इनवर्टर की बैट्री तथा फार्किंग मशीन जल गई। अध्यक्ष ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।