गजपतिपुर में विद्युत पोल से टकराई रोडवेज बस।
बौंडी। देहात कोतवाली क्षेत्र में टिकोरा मोड़ के गजपतीपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह लखनऊ से बहराइच आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इससे पोल टूट कर गिर गया साथ ही बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। देहात कोतवाली के प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।