बाबागंज कस्बा के मुख्य मार्ग की सड़क पर जलभराव।
बाबागंज। लगातार बारिश से बाबागंज कस्बे में एनएच-927 से पुरानी बाजार तक जाने वाली सड़क के करीब 200 मीटर हिस्से में जलभराव हो गया है। सड़क पर गंदा पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से रोज करीब 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। जलभराव से उन्हें परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी सर्वेश पाठक, नंदू गुप्ता, शकील और विजय त्रिपाठी ने सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।