फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: यहां गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं सड़कें

Sun, 19 Feb 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में सड़क की हालत बहुत खराब है। यहां सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढ़ों में सड़क है। कई सड़कें जर्जर होकर पूरी तरह से खत्म हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

विभाग ने जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया था। लेकिन भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र जमुनहा की सड़कों की हकीकत कुछ और है। सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकीं हैं।

केस एक
भिनगा से लक्ष्मणपुर बैराज मार्ग की 35 किलोमीटर सड़क जर्जर हो गई है। सड़क की पहली लेयर ही गायब है। विगत कई वर्षों से यह स्थिति है। न तो कभी गड्ढा मुक्त अभियान चला और न ही सड़क को फिर से बनाने का प्रयास किया गया। मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग मल्हीपुर तक का सफर तय करते हैं।
विज्ञापन


केस दो
मल्हीपुर बैरियर से वाया साईगांव चौराहा व चौबे डीह भकला नाला से धन्नीपुरवा चौराहा तक की सड़क जर्जर है। बदला से गिरंट बाजार से वाया धन्नीपुरवा चौराहा से चौबेडीह तक की करीब पांच किलोमीटर की सढ़क की गिट्टी बाहर निकल चुकी है। ऊपर का लेयर पूरी तरह से खत्म हो गया है। मधवा घाट पुल के अप्रोच की सड़क बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई थी।हालात यह है कि यहां एक घंटे का सफर तीन घंटे में पूरा करना पड़ता है।

केस तीन
मिर्जापुर से मनवरिया दीवान तक का करीब छह किलोमीटर का मार्ग बुरी तरह से जर्जर है। पहली लेयर टूटने के बाद जगह-जगह पर गड्ढे हाे गए हैं। यह कहना मुश्किल है कि सडा़कों पर गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क।

बाक्स में-
बाढ़ के दौरान कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं थीं। जमुनहा क्षेत्र बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। सभी सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही निर्माण प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

- एसके हरित, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें