फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिपहियाप्यूली मार्ग पर जल्द आवागमन होगा आसान

Thu, 04 Jan 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। क्षेत्र के जर्जर हो चुके सिपहियाप्यूली मार्ग पर आवागमन में जल्द आसान होगा। काफी समय से बदहाल मार्ग की लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने मरम्मत शुरू कराई है। इस मार्ग को बनाने पर 77 लाख रुपये का खर्च होंगे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सिपहियाप्यूली मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग को छह वर्ष पहले बनाया गया था। इसके बाद मरम्मत नहीं कराए जाने से सड़क पर जर्जर हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया था। क्षेत्र के लोग सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने करीब 77 लाख रुपये से सड़क को दोबारा बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। खंड के अवर अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि विभाग से बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। तहसील मुख्यालय मार्ग से सिपहियाप्यूली तक निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दाे किलोमीटर की दूरी में सड़क की विशेष मरम्मत कराई जानी है। आबादी और जलभराव वाले क्षेत्र में सीसी का निर्माण कराया जा रहा है इस सड़क के बनने से एक दर्जन गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहुलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें