फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 17 करोड़ से सुधरेगी रिसिया की पेयजल व्यवस्था

Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। नगर पंचायत रिसिया में सरोवर-2 योजना के तहत दो पानी की टंकी का निमार्ण कराकर नगर पंचायत के वार्डो में पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। इन सभी कार्यो पर 17 करोड़ का खर्च आयेगा। शासन से धन आवंटन होने के बाद जल निगम की ओर से काम शुरू कराने की तैयारी शुरू हुई है।नगर पंचायत रिसिया में गत 15 वर्षो से लोग शुद्ध पेयजल को लेकर तरस रहे हैं। 15 वर्ष पूर्व पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन मौजूदा समय में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। वहीं नगर पंचायत में निर्मित पानी की टंकी भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं। वर्षो पूर्व बिछाई गई पाइप लाइन से निकलने वाला दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायतवासियों ने शुद्ध पेयजल को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों समेत शासन स्तर पर कई बार पत्र लिखकर आवाज भी उठाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब रिसिया नगर पंचायत में नई सरकार बनने के बाद नगर पंचायत की पेयजल की समस्या दूर होने वाली है। नगर पंचायत के 11 वार्डो में शीघ्र ही सरोवर-2 योजना के तहत जल निगम द्वारा नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत दो नई पानी की टंकी का निर्माण कराकर लोगों के घरों तक कनेक्शन पंहुचाकर शुद्ध पेयजल मुहैया शुरू कराया जाएगा। इन सब कार्यो में 17 करोड़ का खर्च आएगा।
दो माह में शुरू हो जाएगा कार्य
सरोवर-2 योजना के तहत रिसिया नगर पंचायत में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को लेकर शासन की ओर से 17 करोड़ की धनराशि स्वीकृति हो गई है। दो माह में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। योजना के तहत दो पानी की टंकी व नगर पंचायत 11 वार्डो में पाइप लाइन बिछाकर लोगों के घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाकर जल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथलेश कुमार, प्रभारी अवर अभियंता जलनिगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें