फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कल से होगा गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण, बने 103 क्रय केंद्र

Mon, 27 Feb 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आगामी एक अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीद के लिए जिले में 103 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 55 क्रय केंद्र पीसीएफ के हैं। रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की खरीद के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और क्रय केंद्रों पर बोरे, माप तौल यंत्र व प्रकाश के इंतजाम को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन की ओर से इस बार 2125 रुपए प्रति क्विंटल गेेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जो बीते वर्ष की अपेक्षा 110 रुपए प्रति क्विंटल जारी है।
विज्ञापन

अन्नदाताओं द्वारा मेहनत से उगाई जाने वाली रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की खरीद के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। साल 2022 के न्यूनतम समर्थन 2015 रुपए प्रति क्विंटल में इस बार शासन की ओर से 110 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है और इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2115 रुपए निर्धारित किया गया है। किसानों के घर के पास ही उनके उपज की तौल के लिए इस बार जिले में 103 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इसमें खाद्य एवं रसद विभाग के 16, पीसीएफ के 55, पीसीयू के 24, यूपीएसएस के सात और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल हैं। विपणन विभाग ने ससमय सुचारु गेेहूं खरीद के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने सभी प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें केंद्र पर माप तौल यंत्र दुरुस्त करने, प्रकाश के बेहतर प्रबंध, किसानों के बैठने के प्रबंध, पंखा आदि दुरुस्त करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले के 103 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरु होगी। ये 15 जून तक अनवरत जारी रहेगी। वहीं धान खरीद के लिए विपणन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एक मार्च से शुरु हो जाएगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि किसान भाई एक मार्च से नजदीकी जनसेवा केंद्र, लोकवाणी या स्वयं के मोबाइल से रजिस्ट्रेेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के समय किसान इस बात का ध्यान जरुर रखें, कि उनके द्वारा लगाया जाने वाला बैंक खाता आधार लिंक्ड हो। साथ ही जो मोबाइल नंबर लगा रहे हैं, वह भी चालू हालते में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें