फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: केडीसी में पंजीकरण तिथि 10 तक बढ़ी

Mon, 03 Aug 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना ने बताया कि कई प्रवेशार्थियों ने बताया कि वह बाहर के कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रयासरत थे, वहां से निराश होने पर अब यहां प्रवेश चाहते हैं। उनका समय न बर्बाद हो, इसलिए प्रवेशार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। प्राचार्य ने कहा कि कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। ऐसे में प्रवेशार्थी शीघ्र प्रवेश ले लें, जिससे उनकी कक्षाएं छूटने न पांए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें