फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसानों को वितरित की गयी रियल टाइम खतौनी

Fri, 09 Jun 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज ( बहराइच)। तहसील क्षेत्र के किसानों को अब एक क्लिक पर अपनी खतौनी की जानकारी उन्हें मिल सकेगी। अधिकार अभिलेख खतौनी में दर्ज कृषकों की अभिलेख खतौनी को रियल टाइम खतौनी 19 कॉलम में परिवर्तित किया जा रहा है। इससे किसानों को व्यवहारिक तौर पर होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


तहसीलदार अजय कुमार यादव ने बताया कि तहसील के कुल 20 राजस्व गांवों की खतौनी को पब्लिक डोमेन पर अपलोड कर दिया गया है। रियल टाइम खतौनी की व्यवस्था लागू होने से अधिकार अभिलेखों में खातेदारों का नाम तत्काल मूल खाते से जुड़ जाएंगा। रीयल टाइम खतौनी से दर्ज वारिसान व क्रेता को उनके अंश की भी जानकारी होने से सीधा फायदा मिलेगा।
तहसीलदार ने बताया की कोनारी, करीम बेहड, सिरौला, मुड़ियाडीह, अब्दुल्ला बेहड, मोहम्मदपुर, सरैया, आलादादपुर, अलीनगर, विजयपुर, पबना, कंजिया, अलीनगर, गोरियाचक, पबना, अचेहरा, केशौकुंडा, जैतापुर, आदि गांव की रियल टाइम खतौनी तैयार हो गई है। इसे पब्लिक डोमेन पर अपलोड भी कर दिया गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार अर्पिका वर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, सुधीर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें