कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में विचरण करते दिखे दुर्लभ काले सांभर। :स्रोत वन्यजीव प्रेमी
मोतीपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग स्थित जंगल में शनिवार को हिरन प्रजाति के तीन दुर्लभ काले सांभर दिखाई दिए। इसे लेकर वन्य जीव प्रेमियों व वन विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने खुशी की लहर है।
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रंगा राजू टी ने बताया कि जहां जलवायु मध्यम होती है और जंगल बहुत घने नहीं होते हैं, वहां यह प्रजाति पाई जाती है। उन्होंने बताया कि वन रेंज अभयारण्य में पशु और पक्षियों की भी कई दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं।
तेंदुआ, लकड़बग्घा, सियार, भालू, सुअर, बिज्जू, चीतल, सांभर, लंगूर, हाथी, घड़ियाल, मगरमच्छ व बाघ सहित कई प्रकार के वन्य जीव मौजूद हैं। इसके अलावा करैत, कोबरा व अजगर जैसी सरीसृप वर्ग की कई दुर्लभ प्रजातियां भी पाई जाती हैं।