फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 04 Aug 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा से शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय अज्ञात युवक ने गन्ने के खेतों में खींचकर जबरन दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में छात्रा घर पहुंची और परिजनों से अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन घबरा गए और बदनामी के डर से शांत हो गए। कुछ ग्रामीणों के समझाने पर शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वहीं पीड़ित छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह कक्षा सातवीं में पढ़ती है और स्कूल से घर लौट रही थी। तभी अज्ञात युवक उसका मुंह बंद कर जबरन खेत में ले गया। जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया। डरी सहमी व घायल अवस्था में वह घर पहुंची। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन युवक अज्ञात होने की वजह से और बदनामी होने के डर से शिकायत करने में देर लगी। फखरपुर प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह नेे बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें