फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रायपुर ग्राम पंचायत सीएम प्रोत्साहन पुरस्कार में अव्वल

Wed, 29 Mar 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, विकास आदि मापदंडों पर खरा उतरने वाली जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से नवाजा गया है। इसमें महसी विकासखंड की ग्राम पंचायत रायपुर को जिले में पहला स्थान मिला है। वहीं महसी की ही पंचायत सिकंदराबाद को दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

प्रथम स्थान पाने पर रायपुर को पुरस्कार स्वरूप 11 लाख तो वहीं सिकंदराबाद को नौ लाख रुपए दिए गए हैं।ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य करवाने पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत प्रथम स्थान हासिल करने वाली पंचायत को 11 लाख, दूसरे स्थान की पंचायत को नौ लाख और इसी प्रकार तीसरे स्थान पर छह लाख, चौथे को चार लाख और पांचवां स्थान हासिल करने वाली पंचायत को दो लाख रुपए प्रोत्साहन स्वरुप दिए जाते हैं। पंचायत के मुखिया को पुरस्कार स्वरुप मिली इस धनराशि को गांव में गौशाला के रखरखाव, अपशिष्ट प्रबंधन, आय संवर्धन, जनसुविधा आदि कार्यों पर खर्च किया जाता है। इस बार महसी विकासखंड की ग्राम पंचायत रायपुर को जिले में पहला स्थान मिला है। वहीं महसी की ही ग्राम पंचायत सिकंदराबाद को दूसरा, चित्तौरा की ग्राम पंचायत अहिरौरा को तीसरा, हुजूरपुर की ग्राम पंचायत रमवापुर को चौथा और कैसरगंज की ग्राम पंचायत गुल्हरिया गाजीपुर को पांचवा स्थान मिला है। जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय ने बताया कि जिले की अन्य पंचायतों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए और अपनी पंचायत में बेहतर से बेहतर कार्य करवाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें