फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रात में बारिश, भीगी फसल, कटाई-मड़ाई ठप

विज्ञापन
मटेरा इलाके में बारिश में भीगी सफल को सुखाते किसान।  - फोटो : मटेरा इलाके में बारिश में भीगी सफल को सुखाते किसान।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मौसम ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल फिर भीग गई और कटाई-मड़ाई का काम पूरी तरह ठप हो गया। तराई क्षेत्र के किसान पहले से ही मौसम की मार झेल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे थ्रेसर चलाना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह धूप निकलने पर किसान कटी फसल को सुखाने के लिए खेतों में बिखेरते नजर आए, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही से उनकी चिंता बनी रही। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि कटी फसल को तुरंत धूप में फैलाकर सुखाएं। जहां संभव हो, पानी निकासी की व्यवस्था करें और फसल को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें। मड़ाई में देरी न करें ताकि नुकसान कम हो सके। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है, इसलिए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि फसल बीमा योजना के तहत किसान स्वयं टोल फ्री नंबर 14447 पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया है, उनके नुकसान का आंकड़ा तहसीलों से मांगा गया है। इसके लिए सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। रिपोर्ट का मूल्यांकन आपदा विभाग करेगा। उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, जिसके बाद शासन स्तर से मुआवजे की आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें