फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: रेल ट्रैक व एल्गिन ब्रिज का लिया जायजा

Thu, 16 Feb 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। संरक्षित रेल परिवहन, यात्रियों की सुरक्षा तथा संरक्षा के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महानिदेशक/संरक्षा, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ब्रज मोहन अग्रवाल ने गुरुवार को गोंडा रेल मार्ग पर एल्गिन ब्रिज का हाल देखा। चौकाघाट व घाघराघाट रेलवे स्टेश्न के बीच बन रहे तीसरे पुल के निर्माण को देखा व अफसरों को दिशा निर्देश दिए।इस दौरान कार्यकारी निदेशक/संरक्षा तेज प्रकाश अग्रवाल, पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा एवं लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक/ गतिशक्ति राघवेंद्र कुमार आदि की उपस्थिति में लखनऊ-गोंडा के मध्य पावदान संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकाघाट- घाघरा घाट स्टेशनों के मध्य एलगिन ब्रिज संख्या 391 तथा उक्त रेलखण्ड पर स्थित स्टेशन भवन, रेलवे ट्रैक, रेलवे यार्ड, सिग्नल, ओएचई, लेवल क्रॉसिंग गेट्स आदि की स्थिति को देखा।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान अग्रवाल ने कहा कि संरक्षा सर्वोपरि है। संरक्षा जांच में पायी गई कमियों को दूर करने तथा आने वाली समस्याओं के निदान हेतु किए जा रहे कार्यों से निरंतर महाप्रबंधक तथा मंडल रेल प्रबंधक को विशेष रूप से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें