फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाद की 67 दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित तीन को नोटिस

Fri, 18 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक हुई छापेमारी से विक्रेताओं में रही अफरातफरी, दुकान छोड़ कर भागे
विज्ञापन

जांच के लिए भेजे गए खाद के 25 नमूने

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को कृषि टीमों ने खाद की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान 67 दुकानों पर छापा मारा गया। जहां कमियों मिलने पर दो विक्रेताओं का खाद लाइसेंस निरस्त कर तीन को नोटिस जारी की गई। साथ ही खाद संदिग्ध लगने पर 25 नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। कृषि विभाग की ओर से अचानक की गई कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने पयागपुर व कैसरगंज, उपकृषि निदेशक टीपी शाही ने सदर, कृषि रक्षाधिकारी प्रिया नंदा ने महसी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह ने नानपारा व भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा ने मिहींपुरवा तहसील की दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि सभी टीमों द्वारा 67 दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान मौर्या ट्रेडर्स रमवापुर हुजरपुर की दुकान पर बिक्री व ई-पॉश मशीन में हेरफेर मिली। वहीं एग्री जंक्शन वन स्टॉप मूसेपट्टी फखरपुर का बिक्रेता दुकान छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद दोनों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं शिवशंकर मौर्य रमवापुर, श्रीवास्तव ट्रेडर्स सिरौला हुजूरपुर व आईएफएफडीसी सोनारी कैसरगंज में बिक्री रजिस्टर व खाद का रखरखाव सही नहीं मिला। जिस पर सभी को नोटिस जारी की गई। साथ ही 67 दुकानों से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें