फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाद व बीज की 75 दुकानों पर छापा, तीन को नोटिस

Tue, 25 Jun 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग की पांच टीमों ने 75 दुकानों पर छापा मारा। कमी पाए जाने पर तीन विक्रेताओं को नोटिस दिया गया व 51 दुकानों से बीज के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने सदर व महसी तहसील, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा की टीम ने पयागपुर, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह की टीम ने नानपारा, अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की टीम ने कैसरगंज व कृषि रक्षाधिकारी प्रिया नंदा की टीम ने मिहींपुरवा तहसील में छापा मारा। इस दौरान अंकुर खाद बीज भंडार धर्मकांटा रायबोझा, किसान खाद भंडार मदन कोठी व छक्कन खाद बीज भंडार मदन कोठी फखरपुर के यहां अव्यवस्था मिलने पर तीनों को नोटिस जारी किया गया। इस दौरान बीज की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर टीमों ने 51 बीज के नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे।


तस्करी की आशंका में बाॅर्डर पर खास नजर
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया की अभियान जारी रहेगा। सभी विक्रेता गुणवत्तापूर्ण प्रामाणिक बीज ही बेचें। अगर कहीं फर्जी बीज बिकता मिला तो लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान बाॅर्डर की दुकानों मिहींपुरवा, नवाबगंज, रुपईडीहा आदि क्षेत्रों में सघन जांच की जा रही है। यहां से खाद की तस्करी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें