मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खड़े लोग।
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड संबंधी जांच कराने आए मरीज इन दिनों भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। विभाग में पहले से ही 15 से 20 दिन बाद की तारीख मिल रही थी, ऐसे में सोमवार को महिला विंग के रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार सुबह से ही रेडियोलॉजी विभाग के बाहर लंबी लाइन लगी रही। कई मरीज, जिन्हें 15 दिन पहले नंबर मिला था, अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।